नई दिल्ली। सर्वेंट ऑफ द पिपुल सोसाइटी की तरफ से सोमवार को लाजपत नगर में सेमिनार और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री और समाजसेवी स्वाती सिंह ने पद्मश्री कन्नू भाई टेलर का सम्मान केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से प्राप्त किया। पद्मश्री ने अपना सम्मान स्वाती सिंह को देने के लिए पहले से नामित किया था।

पढ़ें :- पूर्व मंत्री स्वाती सिंह को केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने पद्मश्री कन्नू भाई का प्रशस्ति पत्र सौंपा

स्वाती सिंह ने कहा कि गरीब, महिला और युवा वर्ग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल हमेशा धड़कता है। उन्हीं से प्रेरित होकर मैंने महिला कल्याण और दिव्यांगजन पर काम करने के लिए सोचा और पूरे सरोजनीनगर में महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया।

पढ़ें :- पूर्व मंत्री स्वाती सिंह को केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने पद्मश्री कन्नू भाई का प्रशस्ति पत्र सौंपा

दिव्यांगजन के लिए भी हर वक्त काम करती रहती हूं। उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ही प्रभावित होकर एक पुस्तिका भी लिखी है, जो जल्द ही आने वाली है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दोनों हाथ गवां चुके और दिव्यांगजन के लिए जीवन समर्पित करने वाले श्रीनारायण यादव समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम प्रयागराज की संस्था लोक सेवक मंडल ने आयोजित किया था। लाजपत भवन सभागार में आयोजित दिव्यांग स्वाभिमान सम्मान समारोह में इसके पूर्व मुख्य अतिथि धमेन्द्र प्रधान का स्वागत लोक सेवक मंडल के सचिव डॉ. प्रवास आचार्य ने किया। प्रोफेसर अवनीस मिश्र ने कार्यक्रम के उद्देश्य बताए। पूर्व आईएएस एवं दिव्यांगों के लिए कार्य करने वाले दिल्ली एनसीटी के पूर्व आयुक्त टीडी धारियाल ने विस्तार से दिव्यांगजनों की समस्याओं और उनके समाधान भी सुझाए।

पढ़ें :- पूर्व मंत्री स्वाती सिंह को केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने पद्मश्री कन्नू भाई का प्रशस्ति पत्र सौंपा

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लोक सेवक मंडल के अध्यक्ष राजकुमार चोपड़ा ने कहा कि महात्मा गांधी कहते थे कि समाज का अंतिम व्यक्ति जो सबसे गरीब है उसका भी विकास हो। मेरा मानना है कि सबसे गरीब दिव्यांग है उनको भी मुख्य धारा में जोड़ना होगा। समारोह में दिव्यांगों के उत्थान के लिए काम करने वाली 22 विभूतियों को मुख्य अतिथि ने अंगवस्त्रम् और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।