स्वच्छ, स्वस्थ और सुदृढ़ नारी

हमारे बारे में

5

Years Of Experience
About Us

आर्थिक स्वावलम्बन सुदृढ़ता परियोजना

इस परियोजना के अन्तर्गत ‘स्वाती फाउण्डेशन’ महिलाओं की आजीविका, रोजगार एवं आर्थिक स्वावलम्बन हेतु सर्वप्रथम महिलाओं को संगठित करने हेतु प्रोत्साहित करता है, जैसे - ‘महिला स्वयं सहायता समूह - एस.एच.जी’, ‘महिला गृह उद्योग समितियां’, ‘महिला सहकारी समितियां’ आदि। इन संगठित समूहों के लिये ‘स्वाती फाउण्डेशन’ निम्न विषयों पर कार्यशालायें एवं काउन्सलिंग सत्र आयोजित करती है -

  • उद्यमिता हेतु विशिष्ट कार्य का चयन - जैसे सेनेटरी पैड बनाना, आर्टीफिशियल ज्वेलरी बनाना, मशरूम कल्टीवेशन, सिलाई-बुटिक, सोलर लाइट असेम्बलिंग आदि विविध कार्यों के चयन हेतु परामर्श प्रदान करना।
  • प्रशिक्षण एवं कौशल उन्नयन कार्यक्रम - महिलाओं द्वारा चुने गये कार्यों हेतु तकनीकि प्रशिक्षण, संबंधित मशीनों के प्रयोग में दक्षता प्रदान करने हेतु विशिष्ट प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण-ट्रेनिंग कार्यक्रमों का संचालन करना।
  • वित्तीय प्रबंधन - महिला समूहों को ऋण प्राप्ति हेतु विशेष जानकारी प्रदान करना, सामान्य एवं आनलाइन बैंकिंग, वित्तीय प्रबंधन, आडिट, बचत एवं पूंजी निर्माण हेतु शीर्ष वित्तीय संस्थाओं जैसे नाबार्ड, बैंक आफ बड़ौदा, सहकारी बैंक आदि के वित्तीय विशेषज्ञों द्वारा परामर्श प्रदान करने हेतु कार्यशालाओं का आयोजन करना।
  • मार्केटिंग एवं बिजनेस माडल का चयन - महिला समूहों को अधिक आय की प्राप्ति हो, इस हेतु सस्ते एवं गुणवत्तापूर्ण कच्चे माल की जानकारी, पैकेजिंग, बाजार का चयन, मार्केटिंग आदि विषयों की विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र का आयोजन करना।

इन संगठित समूहों के लिये ‘स्वाती फाउण्डेशन’ निम्न विषयों पर कार्यशालायें एवं काउन्सलिंग सत्र आयोजित करती है –

– उद्यमिता हेतु विशिष्ट कार्य का चयन – जैसे सेनेटरी पैड बनाना, आर्टीफिशियल ज्वेलरी बनाना, मशरूम कल्टीवेशन, सिलाई-बुटिक, सोलर लाइट असेम्बलिंग आदि विविध कार्यों के चयन हेतु परामर्श प्रदान करना।

– प्रशिक्षण एवं कौशल उन्नयन कार्यक्रम – महिलाओं द्वारा चुने गये कार्यों हेतु तकनीकि प्रशिक्षण, संबंधित मशीनों के प्रयोग में दक्षता प्रदान करने हेतु विशिष्ट प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण-ट्रेनिंग कार्यक्रमों का संचालन करना।

– वित्तीय प्रबंधन – महिला समूहों को ऋण प्राप्ति हेतु विशेष जानकारी प्रदान करना, सामान्य एवं ऑनलाइन बैंकिंग, वित्तीय प्रबंधन, ऑडिट, बचत एवं पूंजी निर्माण हेतु शीर्ष वित्तीय संस्थाओं जैसे नाबार्ड, बैंक ऑफ बड़ौदा, सहकारी बैंक आदि के वित्तीय विशेषज्ञों द्वारा परामर्श प्रदान करने हेतु कार्यशालाओं का आयोजन करना

– मार्केटिंग एवं बिजनेस मॉडल का चयन – महिला समूहों को अधिक आय की प्राप्ति हो, इस हेतु सस्ते एवं गुणवत्तापूर्ण कच्चे माल की जानकारी, पैकेजिंग, बाजार का चयन, मार्केटिंग आदि विषयों की विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र का आयोजन करना। 

– डोर-टू-डोर कैम्पेन – इस अभियान के अन्तर्गत हम माहवारी (एम.सी.) जैसे विषय पर सामाजिक रूप से संवादहीनता, भ्रम एवं मिथकों को तोड़ने का प्रयास करते हैं, जागरूकता फैलाते हैं।                                                                                                                                                                                                      ‘सेनेटरी पैड डोनर’ अभियान के अन्तर्गत हम अधिकांश परिवारों को इस अभियान से जोड़कर सेनेटरी पैड दान देने हेतु प्रेरित करते हैं तथा उनसे नियमित अंतराल पर सेनेटरी पैड मांग कर इन सेनेटरी पैडों को जरूरतमंद महिलाओं तक उपलब्ध कराते हैं तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों, अध्यापक, अध्यापिकाओं तथा अभिभावकों व संस्था संचालकों से संवाद स्थापित कर इस कार्य में सहयोग हेतु प्रोत्साहित करते हैं।


आर्थिक स्वावलम्बन सुदृढ़ता परियोजना

इस परियोजना के अन्तर्गत ‘स्वाती फाउण्डेशन’ महिलाओं की आजीविका, रोजगार एवं आर्थिक स्वावलम्बन हेतु सर्वप्रथम महिलाओं को संगठित करने हेतु प्रोत्साहित करता है, जैसे - ‘महिला स्वयं सहायता

समूह - एस.एच.जी’, ‘महिला गृह उद्योग समितियां’, ‘महिला सहकारी समितियां’ आदि।

 

– सेनेटरी नैपकीन वेंडिंग मशीनों का संचालन – इस अभियान के अन्तर्गत हम विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से सार्वजनिक एवं कामकाजी स्थलों पर निःशुल्क सेनेटरी नैपकीन वेंडिंग मशीनों का संचालन करते हैं।

– सोशल मीडिया कैम्पेन – समाज के प्रत्येक वर्ग तक ‘महावारी स्वच्छता जनजागरूकता’ एवं ‘सेनेटरी पैड के उपयोग और उपलब्धता’ हेतु ‘‘पैड से क्या परदा?’’ – सोशल मीडिया कैम्पेन संचालित करते हैं।

– हेल्थ चेकअप कैम्प – महिलाओं को माहवारी सम्बन्धी विभिन्न परेशानियों तथा बीमारियों के निदान हेतु ‘स्वाती फाउण्डेशन’ द्वारा ‘हेल्थ चेकअप कैम्प’ का भी संचालन किया जाता है।

– इसके अलावा महिलाओं के स्वास्थ्य संवर्धन तथा लोकहित से जुड़े विभिन्न आयामों में ‘स्वाती फाउण्डेशन’ अपना योगदान समय-समय पर कर रही है।

स्वास्थ्य संवर्धन कार्यक्रम

‘स्वाती फाउण्डेशन’ का अभिमत है कि महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी पक्ष पर ध्यान दिये बिना, ‘महिला सशक्तिकरण’ के लक्ष्य को प्राप्त करना असंभव है। अतः ‘स्वाती फाउण्डेशन’ सभी महिलाओं तक

माहवारी स्वच्छता कार्यक्रम-सेनेटरी पैड के उपयोग एवं उपलब्धता तथा विभिन्न स्त्री रोगों जैसे सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर आदि के संबंध में विशेष जागरुकता कार्यक्रम संचालित करता है, इसे

हम निम्न स्तरों पर करते हैं -