लखनऊ, 28 अगस्त। विपक्ष में कोई धर्म के नाम पर तो कोई जाति के नाम पर लोगों को भड़काने में लगा हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने में जुटे हुए हैं। आज पूरा विश्व भारत के वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोहा मान रहा है।

पढ़ें :- विपक्ष के कुचक्रों को समझ चुकी है जनता, घोसी में जीतेगी भाजपा : स्वाती सिंह

आम जनता आज विपक्ष के कुचक्रों को समझ चुकी है। घोसी विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार की ऐतिहासिक जीत होगी। ये बातें पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कही।

पढ़ें :- विपक्ष के कुचक्रों को समझ चुकी है जनता, घोसी में जीतेगी भाजपा : स्वाती सिंह

उन्होंने कहा कि एक तरफ विपक्ष अपने-अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति कर रहा है। वहीं भाजपा पूरे राष्ट्र को बढ़ाने के लिए राजनीति करती है।

पढ़ें :- विपक्ष के कुचक्रों को समझ चुकी है जनता, घोसी में जीतेगी भाजपा : स्वाती सिंह

यह आज दिख रहा है। चंद्रमा पर अपना यान पहुंचाकर यहां के वैज्ञानिकों ने पूरे विश्व में देश का नाम रोशन कर दिया।

पढ़ें :- विपक्ष के कुचक्रों को समझ चुकी है जनता, घोसी में जीतेगी भाजपा : स्वाती सिंह

समाजवादी पार्टी की तो स्थिति यह है कि वह अपने नेताओं को ही नहीं रोक पा रही है। लोकसभा चुनाव आते-आते आधा से अधिक सपा के नेता दूसरी तरफ देखने को मिलेंगे।

पढ़ें :- विपक्ष के कुचक्रों को समझ चुकी है जनता, घोसी में जीतेगी भाजपा : स्वाती सिंह

स्वाती सिंह ने कहा कि घोसी की जनता समझ चुकी है। उसको विकास चाहिए। सभी का विकास हो, इसके लिए एक मात्र भाजपा ही है।

पढ़ें :- विपक्ष के कुचक्रों को समझ चुकी है जनता, घोसी में जीतेगी भाजपा : स्वाती सिंह

भाजपा राज में बिना राजनीति के हर वर्ग का विकास होता है। हर वर्ग के लोगों तक विकास की योजनाएं पहुंचती हैं।

पढ़ें :- विपक्ष के कुचक्रों को समझ चुकी है जनता, घोसी में जीतेगी भाजपा : स्वाती सिंह

हर पात्र को बिना कुछ कहे, दरवाजे तक सुविधाओं को पहुंचाया जाता है। आज जनता विपक्ष के कुचक्रों को समझ चुकी है और वह भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीताने जा रही है।