प्रयागराज, 17 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्वांचल और भोजपुरी समाज व भाषा के विकास के लिए स्वाती फाउंडेशन कृत संकल्पित है। इसके लिए समय-समय पर दूसरे समाजसेवी संगठनों के साथ मिलकर भी काम करता रहता है। ऐसा ही एक कार्यक्रम प्रयागराज में 19 अक्टूबर को भोजपुरी संगम के साथ मिलकर माई भोजपुरी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भोजपुरी दिग्गज पहुंचकर भोजपुरी समाज के विकास की चर्चा करेंगे। इसके साथ ही भोजपुरी कविता पाठ भी होगा। ये बातें माई महोत्सव के संयोजक अजीत सिंह और अजीत विक्रम सिंह ने कही।

इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन सभागार में आयोजित होने वाले माई महोत्सव में तीन सत्र होंगे। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सासंद बृजभूषण शरण सिंह होंगे। वहीं संजय सिंह विशिष्ठ अतिथि के रूप में रहेंगे। स्वाती सिंह सहित अन्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। डा. सुरेश कुमार त्रिपाठी, विधायक, उदेश्वर सिंह, प्रदीप राय, अजीत दूबे, , डा. ज्वाला प्रसाद, हेमंत सिंह पंकज आदि मौजूद रहेंगे। बौद्धिक सत्र में भोजपुरी संविधान से दूर काहे विषय पर गोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें , डा. बृजभूषण मिश्रा, डा. गुरुचरण सिंह, डा. जयकांत सिंह, डा. सुमन सिंह, डा. पी. राज सिंह आदि अपने वक्तव्य देंगे। इसके पश्चात एक कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें डा. देवकांत पांडेय, डां. संजीव त्यागी, डा. विनम्र सेन सिंह, मनोज भावुक, डा. श्लेष गौतम आदि काव्य पाठ करेंगे।

माई महोत्सव का तृतीय सत्र में विविध रंगों से रंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें भोजपुरी के लोक गायक गोपाल राय, मैथिली ठाकुर, दीपक त्रिपाठी, अनन्या सिंह, मनोहर सिंह, चंदन तिवारी, हेमा पांडेय, करीना पांडेय आदि भोजपुरी गायकी को धार देंगे।

No Images found.